रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-2 की टीम ने दौराने गश्त दो युवको को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से दो देसी पिस्तौल व 06 रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। 
  पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही कुलदीप के नेतृत्व मे अपराध शाखा-2 की टीम सोनीपत रोड आईएमटी पुल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना के आधार पर आईएमटी स्टेडियम के पास गोल चक्कर के पास से दोनो युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान लक्ष्य पुत्र मन्जीत निवासी गांव मदीना व अमित पुत्र राजकुमार निवासी किलोई के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर लक्ष्य के पास से एक देसी पिस्तौल, 02 रौन्द व अमित के पास से एक देशी पिस्तौल और 04 रौन्द बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 211/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। जांच के सामने आया कि आरोपी विदेश मे बैठे अपराधी की गैंग के सदस्य है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!