कुरुक्षेत्र में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक ने मां को लात घूंसे मारे और आखिर में गला घोंट दिया। इतना ही नहीं, शव को घर में ही छिपाकर रखा। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों काे शक हुआ और वारदात की सूचना पुलिस को दी। घटना शाहाबाद कस्बे के हुडा सेक्टर के मकान नंबर 403 की है। मृतक महिला की शिनाख्त कृष्णा देवी (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी मोहित अग्रवाल (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहित अग्रवाल 2 दो दिन पहले अपनी मां की हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने शव घर ही छुपा दिया था। दो दिन बाद शव से दुर्गंध उठने लगी तो आज सुबह पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान आरोपी भी घर ही मौजूद रहा। पुलिस ने सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को काबू कर लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। अभी वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!