हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि इसका असर सिर्फ 2 दिन तक ही रहेगा। आज हरियाणा के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। यमुनानगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल में भी बारिश देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश हुई थी। हल्की और मध्यम बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब 19 जुलाई तक प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 2 दिन तक मानसूनी गतिविधियां रहेंगी, लेकिन उसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान धूप निकलने से उमस का सामना करना पड़ सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!