हरियाणा के 5 जिलों, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रेवाड़ी में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल कराई जा रही है। यह फैसला जून-जुलाई महीने के 25 दिनों में 6 बार भूकंप आने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए लिया गया था।

सुबह 9 बजे शुरू हुई मॉक ड्रिल 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान दिखा कि सायरन बजते ही आपातकालीन वाहन, राहत शिविर और बचाव टीमें सक्रिय हो गईं।

इस ड्रिल में सेना, NDRF, सिविल डिफेंस, पुलिस, IMD, NCS और कई गैर-सरकारी संगठन भी शामिल हैं। हर जिले में पांच-पांच जगहों, स्कूल, सरकारी भवन, आवासीय क्षेत्र, अस्पताल और औद्योगिक क्षेत्र पर ये मॉक ड्रिल चल रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!