अपने फैशन के कारण सुर्खियां बटौरने वाली उर्फी जावेद आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आए दिन अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के कारण उर्फी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा एक्ट्रेस को कई बार क्रिटिसिज्म भी झेलना पड़ता है। लेकिन अब हाल ही में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें काफी ठेस पहुंचाई है। हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि फ्लाइट में उन्हें कुछ लड़कों ने बहुत ही ज्यादा बुली किया है और उन्हें गलत नाम से भी बुलाया है

उर्फी को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। उस दौरान वह मीडिया के कैमरे में भी पोज हुई थी और उन्होंने बताया कि वह छुट्टियां बिताने गोवा जा रही थी। उर्फी ने इस दौरान अपने बालों में पिंक कलर करवाया हुआ था लेकिन जैसे वह फ्लाइट में पहुंची तो लड़कों के एक ग्रूप ने उन्हें पहचान लिया और उन्हें देखकर कमेंट्स करने लगे कई बार तो वह उनका नाम लेकर भी चिल्लाए। 

उर्फी जावेद आए दिन अपने अजीबो-गरीब फैशन के कारण सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। एक्ट्रेस किसी भी चीज की ड्रेस तैयार कर लेती हैं। इसके अलावा अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ‘स्पिलिट्सविला’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ जैसे कई सारे रियालिटी शोज में दिख चुकी हैं। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!