रेवाड़ी में नाबालिग लड़की और युवक ने खुदकुशी कर ली। दोनों के शव अपने-अपने घर में फंदे पर लटके मिले। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कोसली थाना पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव नाहड़ निवासी विजय (20) व इसी गांव की एक नाबालिग लड़की का शव शनिवार की सुबह उनके घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। दोनों के घर आसपास ही है। इस मामले में दोनों का क्या कनेक्शन है, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन एक ही गांव की लड़की और लड़के द्वारा सुसाइड करने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। कोसली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
