रोहतक में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्राथमिक जांच के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब मृतक रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार अस्थल बोहर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर छिदवाड़ा एक्सप्रेस की चपेट में एक युवक आ गया। जो साइकिल रिक्शा सहित ट्रैक पार कर रहा था। उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतक प्राथमिक दृष्टि से कबाड़ी लग रहा है। गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, इसलिए शव को शिनाख्त के लिए पीजीआई के शव गृह में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25-26 वर्ष लग रही है। वहीं उसकी बाईं बाजू पर अंग्रेजी में रहीम लिखा हुआ है। मृतक के शव के पास साइकिल रिक्शा भी टूटा हुआ मिला है। मृतक के गले में काले रंग की शर्ट व काली लोअर पहने हुए है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!