रोहतक में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार मुख्य फोकस गीतों पर होगा। गीत के बोल देश भक्ति से ओतप्रोत व बाल सुलभ होंगे। इसमें जिले के 15 निजी व सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रूपरेखा तैयार की।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीईओ वीरेंद्र मलिक के नेतृत्व में नोडल अधिकारी डिप्टी डीईओ आशा दहिया ने की। बैठक में 15 अगस्त को होने वाले समारोह के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया। समारोह के आयोजन से संबंधित प्रत्येक पहलू के लिए अलग कमेटी बनाई और प्रत्येक कमेटी के नोडल अधिकारी नियुक्त किए।

डीईओ वीरेंद्र मलिक ने कल्चरल इवेंट्स में गीत के चयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गीत के बोल देशभक्ति से ओतप्रोत अथवा बाल सुलभ होने चाहिए। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी आशा दहिया ने कहा कि इस अवसर पर जिले के 15 निजी व सरकारी विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपने विद्यार्थियों की तैयारी करवाएंगे। प्राचार्या रेनू खत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए सभी की ड्यूटी लगाई। मीटिंग में एईओ अनिल हुड्डा ने ग्राउंड इवेंट्स से संबंधित ड्यूटी निश्चित की।

डीईओ वीरेंद्र मलिक ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 11 से 17 अगस्त सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में झंडा लगाया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालय मुख्यियाओं को शीघ्र ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!