MDU Rohtak

 रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने सत्र 2022-23 में बी-फार्मेसी के दूसरे सेमेस्टर रेगुलर की परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. BS सिन्धु ने बताया कि बी-फार्मेसी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म बिना किसी विलंब शुल्क के भरने की अंतिम तिथि 3 जुलाई रहेगी।

उन्होंने कहा कि बी-फार्मेसी की परीक्षा के फॉर्म 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 10 जुलाई तक भरे जा सकते हैं। वहीं, 1000 रुपए विलंब शुल्क के साथ 17 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरने का मौका है। बी-फार्मेसी की परीक्षाएं 11 अगस्त से प्रारंभ होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय तैयारियां कर रहा है।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) की बी-टेक री-अपीयर एफ स्कीम के प्रथम सेमेस्टर, बी-टेक रेगुलर व री-अपीयर जी स्कीम के प्रथम सेमेस्टर तथा बी-आर्क, इंटीरियर डिजाइन/बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट रेगुलर व री-अपीयर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. BS सिन्धु ने बताया कि परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!