रोहतक के बिजली निगम ने एमसी मिल फीडर पर मरम्मत कार्य का हवाला देकर शुक्रवार को बिजली कट घोषित किया है। इसमें सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जिससे इंद्रा नगर, आनंद नगर, कच्चा सुनारिया रोड, शीतल नगर गली नं 5, सुनारिया वाटर वर्क्स, फिश फार्म, जगजीत फैक्ट्री, जेएलएन बूस्टर, आरटीओ, आईडीटीआर, आईसीएटी में लाइट नहीं आएगी।
