मध्यप्रदेश के रतलाम में गुरुवार सुबह पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई, यह गोदाम पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाके के पास कारण आस पास के घर खाली करवाए गए। 7-8 दमकल की गाड़ियों की दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा स्का। इस हादसे में किसी प्रकार के हताहत की कोई खबर नहीं है।

क्षेत्र के कुछ घर भी आग और धुएं से प्रभावित हुए हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुआं शहर में 5 किलोमीटर दूर तक देखे जा सकते थे। यह गोदाम पगारिया ट्रेडर्स का है, जिसमें कृषि उपयोग के PVC पाइप और केबल रखी जाती हैं। आग लगने के बाद गोडाउन के पास काफी भीड़ जुट गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी को घटनास्थल से हटाया। फिलहाल, आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

आग बुझाने और रिहायशी इलाके से लोगों को बाहर निकालने के दौरान डीडी नगर थाना प्रभारी अशोक निनामा का हाथ झुलस गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!