महाकुंभ में शनिवार को फिर आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। मेले में भारी भीड़ के कारण राहत दल को पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। आग की चपेट में कई टेंट आ गए। फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं, जबकि भीड़ को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया है।

