करनाल में विवाहिता ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार घरौंडा निवासी अकविंद्र कौर की शादी साहब सिंह के साथ 15 नवंबर 2006 में हुई थी। मृतका के भाई सरबजीत ने बताया कि बहन की शादी में काफी दहेज दिया था। कुछ समय तो उसकी बहन को ससुराल में ठीक रखा, लेकिन बाद में दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया।
मृतका के भाई ने बताया कि पिता ने कई बार इस बाबत पंचायत भी की और बहन के भविष्य व लोक लाज के लिए साहब सिंह व इसके परिवार को पैसे भी दिए। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने वही पुरानी हरकतें शुरू कर दी। बहन को प्रताड़ित करते।
सरबजीत ने बताया कि साहब सिंह का भाई दिलबाग भी उसकी बहन को पीटता था। बाद में इस बात की माफी भी पंचायत में मांगता था। साहब सिंह का पिता चमकार व उसकी मां रणजीत कौर साहब सिंह को उकसाते थे और खुद भी पीटते थे। यह बात बहन ने पिता को बताई थी। उसने कहा था कि मुझे इतना तंग कर रखा है कि या तो ये सभी मुझे मार देंगे या मैं खुद की जीवन लीला समाप्त कर लूंगी। इसको लेकर घरौंडा थाने में शिकायत भी दी थी।

सरबजीत ने बताया कि उसकी बहन व जीजा 2019 में विदेश गए। इस पर पिता ने पैसे दिए और जमीन भी बेची, लेकिन कुछ समय बाद ये बहन को वापस अपने देश ले आया, क्योंकि इसके संबंध अन्य लड़कियों से भी थे।
इसके बाद इन्होंने लगातार उसकी बहन को यातनाएं देनी शुरू कर दी व मारते पीटते व ताने देते की तुमने हमारी जमीन बिकवाई है, ताकि मेरे पिता से लिए पैसे वापिस न देने पडे कुछ दिन पूर्व इन सभी आरोपियों ने मिलकर मेरी बहन को पिटा व घर से भी निकाला। तभी हमारी पंचायत हुई व इन्होंने माफी मांगी। साहब सिंह ज्यादातर अपने भाई के साथ मिलकर अपने मा बाप के कहने व उकसाने पर मेरी बहन को पीटता था।
पीड़ित परिवार ने बताया कि बीती 7 मई को मां को मृतका ने फोन किया था और बताया कि ससुराल वालों ने पीटा है। उसके बाद 8 मई को 10 बजे के आसपास फोन आया और बताया कि इन्होंने इतना तंग कर रखा है कि मैं आत्महत्या करने के लिए मजबूर हूं। मां ने हौसला दिया और कहा पिता को भेजती हूं, लेकिन शाम को फोन आया कि उसने आत्महत्या कर ली है।
कुंजपुरा थाना के जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि शिकायत के आधार पर साहब सिंह, चमकौर सिंह, दिलबाग सिंह व रणजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।