पानीपत/रोहतक। पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद वापसी कर रहीं ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स चयन ट्रायल के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 53 किलोग्राम भार वर्ग में खेले गए मुकाबले में जींद की पहलवान मीनाक्षी गोयत ने उन्हें 6-4 से पराजित किया।मैच की शुरुआत में विनेश फोगाट ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पहले मुकाबले में उन्होंने हिसार की ज्योति सिहाग को 7-1 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में जींद की नीशू को 7-6 से शिकस्त दी।नीशू के खिलाफ मुकाबले के दौरान खेल दो बार बाधित हुआ और अंतिम मिनटों में स्कोर बराबरी पर पहुंचने के बाद विवाद की स्थिति भी बनी। इस दौरान रेफरी और विनेश फोगाट तथा उनके पति के बीच कहासुनी की जानकारी भी सामने आई, जिसके बाद कुछ समय के लिए मैच रोका गया था।सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत ने शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बनाए रखी और निर्णायक मुकाबले में 6-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।गौरतलब है कि इस ट्रायल से पहले विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम वर्ग में भागीदारी को लेकर विवाद का सामना करना पड़ा था, जो बाद में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सुलझा।फिलहाल इस हार के बाद एशियन गेम्स टीम चयन की दौड़ और भी रोचक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!