हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। 4 साल से अधिक समय तक सीआईडी ​​प्रमुख रहे आलोक मित्तल का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनको एंटी करप्शन ब्यूरो का ADGP नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर आईपीएस सौरभ सिंह को CID ​​प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हरियाणा पुलिस प्रशासन में हुआ बड़ा फेरबद, IPS सौरभ सिंह बने सीआईडी चीफ़,सौरभ सिंह को एडीजीपी सीआईडी लगाया गया,IPS आलोक मित्तल को एडीजीपी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में नियुक्त किया

दरअसल, 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल जुलाई 2020 में सीआईडी ​​के ADGP बने थे। आलोक को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार में सीआईडी ​​चीफ बनाया गया था। अब सैनी सरकार ने उन्हें सीआईडी ​​के ADGP पद से ट्रांसफर कर दिया है।

सीआईडी ​​के ADGP बनाए गए सौरभ सिंह 1998 बैच के IPS अधिकारी हैं। सौरभ सिंह मूल रूप से लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अपने 26 साल के कार्यकाल के दौरान सौरभ सिंह फतेहाबाद, भिवानी, झज्जर, सिरसा, रोहतक और जींद में एसपी और गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त और यातायात में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

फिलहाल फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात थे। करीब एक महीने पहले नवंबर में उन्हें फरीदाबाद का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। अब उन्हें सीआईडी ​​चीफ नियुक्त किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!