हरियाणा पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस pjमहानिदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, PSI, ASI और EASI रैंक के अधिकारी शामिल हैं।
आदेश में तबादलों की वजह जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता बताई गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई पोस्टिंग पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों की बदली पोस्टिंग
- इंस्पेक्टर राकेश कुमार — DGP/SV & ACB से PKL
- इंस्पेक्टर नरेंद्र — 3rd Bn HAP से Commando (H)
- इंस्पेक्टर बलराज — SRS से FTB
- इंस्पेक्टर प्रह्लाद राज — HSR से HSR
- इंस्पेक्टर सुभाष — SPT से KTL
- इंस्पेक्टर सुरेश चंद — FBD से GGM
- इंस्पेक्टर प्रदीप — Cyber (H), PKL से KKR
- इंस्पेक्टर राजेश — 4th IRB से 1st IRB
- इंस्पेक्टर काश्मीरी सिंह — RWR से Nuh
- SI बीर सिंह — HSR से Nuh
- SI नवाब — FTB से SRS
- PSI संदीप — FTB से SRS
- SI मनोज — GGM से GGM
- ASI अनिल कुमार — GGM से M. Garh
- ASI खुशी राम — KTL से SPT
- ASI जय भगवान — KKR से KNL
- ASI अनिल कुमार — BWN से HNS
- ASI ईश्वर चंद — PWL से FBD
- ASI निर्मल — FTB से JND
- EASI संदीप — SPT से SRS
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को अपनी नई यूनिट/जिले में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय जांच लंबित होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को उसे निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरत और जनहित के आधार पर किया गया है। नई पोस्टिंग के बाद अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा और उन्हें अपने नए कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था समेत विभागीय कामकाज की जिम्मेदारी संभालनी होगी।


