फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो पटाखे बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों सेपूछताछ कर पटाखों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

ईको गाड़ी से 125 किलो पटाखे बरामद

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को सूचना मिली थी कि न्यू जनता कॉलोनी, एनआईटी निवासी कपिल वर्मा ईको गाड़ी में पटाखे लेकर अवैध रूप से बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 125 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए।

बसेलवा कॉलोनी और सेक्टर-48 में भी छापेमारी

पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी से नरेंद्र नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 104 किलो पटाखे बरामद हुए।

वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने सेक्टर-48 मार्केट के पीछे से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मोहित माथुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 35 किलो पटाखे बरामद किए गए।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे पटाखे कहां से खरीदकर लाते थे और किन लोगों को सप्लाई करते थे। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!