डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हुआ। किक्विट से राजधानी किंशासा लौट रहा विमान केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो काटालायी तिएंदे, जो सैन्य अदालत के प्रमुख थे, और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया, सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल, शामिल हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह हादसा हुआ। दुर्घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। कांगो की सेना ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

