हरियाणा में मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस ने 8 नगर निगमों में मेयर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें गुरुग्राम से सीमा पाहुजा, मानेसर से नीरज यादव, हिसार से कृष्ण सिंगला, करनाल से मनोज वाधवा, रोहतक से सूरजमल, यमुनानगर से किरणा देवी, अंबाला से अमीषा चावला और सोनीपत से कमल दीवान का नाम है।
रोहतक से उम्मीदवार सूरजमल किलोई पिछले चुनाव में कलानौर विधानसभा से भाजपा की टिकट मांग रहे थे। मगर, उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो उन्होंने नाराज होकर कांग्रेस जॉइन कर ली थी।


