Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पाकिस्तान में लश्कर का आतंकी सैफुल्लाह खालिद ढेर, भारत में हुए तीन बड़े हमलों में था शामिल

संवाददाता के अनुसार वह लंबे समय से नेपाल से अपने नापाक हरकतों को ऑपरेट कर रहा था। हालांकि, वर्तमान में वह सिंध प्रांत के मतली, बदीन से काम कर रहा था। यह आतंकी भारत में हुए तीन हमलों में शामिल था।

रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह भारत में कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों का मास्टरमांइड बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफुल्लाह बीते कई सालों से नेपाल में फर्जी नाम से रहकर लश्कर के कामों को ऑपरेट कर रहा था। उसने नेपाल में विनोद कुमार नाम रखकर नगमा बानू नाम की महिला से शादी भी की।

सैफुल्लाह को 2006 में नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पर हुए हमले का मुख्य आरोपी बताया जाता है। इससे अलावा, उसे रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले और 2005 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस बेंगलुरू में हमले का भी साजिशकर्ता बताया जाता है। दावा किया जा रहा है कि सैफुल्लाह लश्कर के ऑपरेशनल कमांडर आजम चीमा का सहयोगी था।

Exit mobile version