हरियाणा में वरिष्ठ BJP नेता कुलदीप बिश्नोई हरियाणा भाजपा के सीनियर नेताओं से किनारा कर रहे हैं। इसके संकेत उन्होंने रात को अपने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दिए हैं। उन्होंने फेसबुक और एक्स हैंडल की कवर ईमेज से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर का फोटो हटा दिया है।

इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्‌डा का भी फोटो रिमूव कर दिया है। अब कवर ईमेज में सबसे आगे अपने पिता स्व. चौधरी भजनलाल का फोटो लगाया है, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का फोटो लगाया है।

मोदी और शाह के फोटो पहले की तरह कवर ईमेज में हैं, मगर नड्‌डा और खट्‌टर का फोटो हटाने को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि, कुलदीप बिश्नोई अपने पिता चौधरी भजनलाल पर भाजपा सांसद रेखा शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा की गई टिप्पणियों से आहत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!