चंद्रग्रहण के चलते 8 नवंबर को सीकर का खाटूश्याम मंदिर पूरे दिन भक्तों के के लिए बंद रहेगा। अगले दिन 9 नवंबर को बाबा खाटू श्याम का तिलक और श्रृंगार किया जाएगा। ऐसे में इस दिन भी शाम 5 बजे ही भक्त मंदिर में दर्शन कर पाएंगे।

खाटूश्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिर के पट पूरे दिन बंद रहेंगे। अगले दिन 9 नवंबर को बाबा खाटूश्याम का तिलक होने के चलते मंदिर शाम 5 बजे ही भक्तों के दर्शनों के लिए खोला जाएगा। ऐसे में भक्त शाम 5 बजे बाद ही दर्शन करने के लिए आए। सीकर में कल चंद्रगहण दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा। जो शाम 6 बजकर 20 मिनट पर शुद्ध होगा। सूतक 8 नवंबर को सुबह 5 बजकर 41 मिनट से शुरू होगा।

दिवाली के दिन बाबा खाटूश्याम का श्रृंगार और तिलक किया गया था। ऐसे में मंदिर सुबह 4:30 बजे से 5 बजे तक बंद रहा था। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के चलते मंदिर पूरे दिन बंद था। इसके बाद 28 अक्टूबर की बाबा खाटूश्याम का तिलक हुआ था। इस दिन भी मंदिर शाम 5 बजे तक बंद रहा था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!