टीवी के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) को अपना विनर मिल चुका है । तुषार कालिया (Tushar Kalia) ने इस खिताब को अपने नाम किया । इस बार फिनाले में टॉप कंटेस्टेंट्स में तुषार कालिया, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक ने अपनी जगह बनाई थी ।
बता दें कि इससे पहले जब फिनाले का शूटिंग मुंबई में हुई थी तब भी तुषार का ही नाम सामने आया था। विजेता को दी जाने वाली कार की चाबी के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने शो जीत लिया है।
खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड फिनाले हर बार की तरह इस बार सबसे अलग और बेहद खास रहा। रोहित शेट्टी ने अपने शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ के एक्टर्स रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव और जॉनी लीवर को गेस्ट के तौर पर शामिल किया।
तुषार कालिया ने चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती है। इसके अलावा एक Maruti Suzuki Swift भी अपने नाम की। तुषार कालिया अपनी जीत से खुश हैं।
तुषार कालिया बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफ है। वह ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और ‘डांस दीवाने’ जैसे रियलिटी शोज को जज कर चुके हैं। तुषार कालिया ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से सगाई की थी। तुषार की मंगेतर त्रिवेणी बर्मन असम की मॉडल हैं। त्रिवेणी ने साल 2017 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब भी जीता था।
