पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने सांसद पद की शपथ ले ली है। हालांकि इसका कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया गया है। अब अमृतपाल को परिवार से मुलाकात के लिए सेफ हाउस लाया गया है। जहां पिता और चाचा से मुलाकात हो रही है।

शपथ के लिए अमृतपाल को सुबह 4 बजे असम की डिब्रूगढ़ जेल से बाहर लाया गया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा में डिब्रूगढ़ जेल से निकाल कर एयरबेस ले जाया गया। जहां से अमृतपाल को मिलिट्री एयरक्राफ्ट में दिल्ली लाया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से उसे संसद भवन लाया गया।

अमृतपाल को 4 दिन की पैरोल मिली है, लेकिन पुलिस प्रशासन उसे मात्र शपथ लेने के लिए ही जेल से बाहर लाया है। पैरोल की 10 शर्तों में परिवार से दिल्ली में मुलाकात की मंजूरी दी गई है। अमृतपाल सिंह के माता-पिता और चाचा दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं उसकी पत्नी किरणदीप कौर काफी समय से डिब्रूगढ़ में ही रुकी हुई है, वे दिल्ली नहीं पहुंची।

अमृतपाल सिंह शपथ लेने के लिए 1 साल 2 महीने 12 दिन के बाद डिब्रूगढ जेल से बाहर आया। परिवार से मुलाकात के बाद अमृतपाल को वापस असम जेल ले जाया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!