रोहतक पुलिस की टीम ने काठमन्डी निवासी सुनील का अपहरण कर हत्या करने की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे चार आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 07 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 28.07.2026 को काठमंडी निवासी नीरज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि नीरज के भाई सुनील का सर्वेश के साथ पैसो का लेन देन था। दिनांक 28.07.2026 को रात करीब 1 बजे नीरज का भाई सुनील, सुनील का दोस्त सुमित, सर्वेश, कौशल व सन्नी के साथ मकान के पास बैठे हुये थे तभी एक काले रंग की स्कोर्पियो आयी जिसमे सर्वेश, तनवीर, दीपक व कार्तिक अपने हाथो मे डंडे व हथियारो सहित हुये नीचे उतरे। हथियार के बल पर सुनील का अपहरण कर गाडी मे बैठाकर मौके से फरार हो गये। दिनांक 30.07.2026 को सुनील की लाश प्राप्त होने पर अभियोग मे धारा 103(1) ईजाद की गई।
मामले की जांच सह.उप.नि सुशील कुमार द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.08.2026 को आरोपी सर्वेश पुत्र दिनेश निवासी जनता कालोनी, तनवीर पुत्र बलजीत निवासी गांव बालंद हाल सुनारिया चौक, कार्तिक पुत्र अनिल निवासी हरि सिंह कॉलोनी, दीपक पुत्र जयभगवान निवासी गांव खेडी आसरा झज्जर हाल श्रीनगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- सर्वेश पुत्र दिनेश निवासी बालंद हाल जनता कालोनी
- तनवीर पुत्र बलजीत निवासी गांव बालंद हाल सुनारिया चौक
- कार्तिक पुत्र अनिल निवासी हरि सिंह कॉलोनी
- दीपक पुत्र जयभगवान निवासी गांव खेडी आसरा झज्जर हाल श्रीनगर रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 297 दिनांक .28.07.2026 धारा 103(1), 140(1), 140(3), 238ए, 3(5) बीएनएस थाना शिवाजी कॉलोनी
