हरियाणा सरकार ने हाल ही में नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए 29 जुलाई को राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सुबह 10 बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करेंगे।

मानव संसाधन विभाग (HRD) की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 या उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों को कार्यक्रम में शामिल होना होगा। कर्मचारियों के साथ उनके माता-पिता या जीवनसाथी को भी कार्यक्रम में आने की अनुमति दी गई है।

पूरे कार्यक्रम का समन्वय मानव संसाधन विभाग करेगा। विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा है।

सरकार का उद्देश्य नवनियुक्त कर्मचारियों को सरकारी सेवा की कार्य संस्कृति, जिम्मेदारियों और प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना है, ताकि उनमें सेवा भावना और प्रशासनिक समझ को और मजबूत किया जा सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!