दिल्ली से आई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार को रोहतक के गीतांजलि एन्क्लेव में रहने वाले एक कबाड़ी के घर रेड की। कबाड़ी पर जीएसटी में गड़बड़ी करने का आरोप है। इस मामले में वह 9 महीने जेल भी होकर आया है।

कबाड़ी की पहचान विशाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विशाल गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला है, लेकिन करीब डेढ़-दो साल पहले उसने गीतांजलि एन्क्लेव में घर बनाया है। इनकम टैक्स की टीम ने इसी घर पर रेड की है।

जानकारी के मुताबिक, 2 गाड़ियों में सवार 9 सदस्यीय टीम सुबह करीब 7 बजे कबाड़ी विशाल के घर पहुंची। टीम आते ही विशाल के घर में घुसी और फौरन दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुरक्षा के लिए बाहर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए।

इसके बाद से टीम लगातार विशाल के घर में ही है और पूछताछ कर रही है। साथ ही विशाल के कारोबार के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विशाल की पुराने बस स्टैंड के पास कबाड़ी मार्केट में कबाड़ की दुकान है। वर्षों से यहां वह व्यापार कर रहा है। इसी कारोबार में उसने टैक्स की चोरी की है। टीम अभी विशाल के घर में ही है, और पूछताछ जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!