बुलंदशहर में ससुरालियों ने विवाहिता के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी, पहले जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास और फिर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर तेजाब पिला दिया। उसे मेरठ के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जवाब दे दिया है। महिला की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद निवासी विवाहिता के भाई ने एसपी क्राइम को पत्र देकर बताया कि उसकी बहन का निकाह करीब 19 माह पूर्व मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था। निकाह में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया। ससुराल वाले दहेज में कार व प्लाट की मांग कर रहे थे।

मांगें पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। बीते दिनों ससुराल में उसके जेठ ने अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की। पीड़िता ने जब अन्य ससुराल वालों से शिकायत की तो आरोपियों ने उल्टा उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट की।

इसके बाद देवर ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसे तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर मायके वाले उसे मेरठ मेडिकल लेकर पहुंचे। वहां भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर इलाज करने से इनकार कर दिया है। एसपी क्राइम ने पीड़ित परिजनों को निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!