रक्षाबंधन हिन्दुओं का महत्वपूर्ण पर्व है जिसको भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस त्यौहार का आध्यात्मिक महत्व के साथ साथ ऐतिहासिक महत्त्व भी है। राखी सामान्यतः बहन के द्वारा भाई को ही बाँधी जाती है लेकिन यह ब्राह्मणों, गुरुओं और परिवार में छोटी लड़कियों के द्वारा सम्मानित संबंधियों जैसे कि पुत्री द्वारा पिता को भी बाँधी जाती है। इस बार यह शुभ तिथि 11 अगस्त दिन गुरुवार को है। राखी पर पूजन की थाली का भी विशेष महत्त्व होता है इसलिए पूजन की थाल में यह चीज़ें जरुर होना चाहिए। 

दरअसल इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन 11 और 12 को पड़ रही है, जिसके कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं राखी आखिर किस दिन बांधी जाएगी। रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है क्योंकि इस समय में राखी बांधना अशुभ माना जाता है।

इनसे बंधवा सकते हैं राखी:

अपनी बहन ना होने पर या फिर आपके घर में नहीं आने पर चचेरी, ममेरी, फूफेरी एवं मुंह बोली बहन से भी राखी बंधवाई जा सकती है। लेकिन अगर यह भी उपस्थित ना हों तो सावन की पूर्णिमा को शुभ आशीर्वाचन के लिए पुरोहित, बेटी, गुरु, पिता से भी राखी बंधवाई जा सकती है।

थाली में ज़रूर रखें ये चीज़ें:

कई लोगों को तो ये पता भी नहीं होता कि रक्षाबंधन पर राखी बांधते वक्त पूजा की थाली में क्या क्या होना चाहिए। हालांकि अब मार्केट्स में त्योहार से जुड़ी हर चीज आपको मिल जाती है। हम आपको बता रहे हैं कि रक्षाबंधन पर आपकी पूजा की थाली में कौन कौन सी चीजें जरूर होनी चाहिए…….

1. राखी:

ये त्योहार ही राखी का है तो थाली में सुंदर सी राखी रख लें। आप अपने भाई की उम्र और पंसद के हिसाब से राखी चुन सकती हैं। अगर भाई छोटा है तो उसके लिए पसंदीदा कार्टून वाली राखी ले सकती हैं अगर भाई बड़ा है तो उसके लिए सिंपल धागे वाली राखी ले सकती हैं। अगर उसे ब्रेसलेट का शॉक है तो आप उसकी पसंद का कोई ब्रेसलेट स्टाइल में राखी खरीद सकती हैं। आप चाहें तो मार्केट से राखी खरीद लें या फिर घर में भी राखी बना सकती हैं।

2. चावल:

माथे पर तिलक लगाने के बाद अक्षत यानि चावल लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए अपनी पूजा की थाली में थोड़े चावल के दाने भी रख लें. भाई को तिलक लगाने के बाद उस पर चावल लगा दें।

3. रोली:

कोई भी शुभ काम करते वक्त माथे पर तिलक जरूर लगाया जाता है। इसके लिए रोली का इस्तेमाल किया जाता है। आप अपनी पूजा की थाली में रोली जरूर रख लें। वैसे तिलक लगाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। बीच माथे पर तिलक लगाने से शरीर को शक्ति मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है. इसलिए राखी बांधने के बाद अपने भाई को तिलक जरूर लगाए।

4. दीपक:

अब बारी आती है भाई की आरती करने की। जिस भाई से आप अपनी रक्षा का वचन मांगती हैं उसकी लंबी उम्र और खुशहाली के लिए आरती की जाती है। इसके लिए आप थाली में एक दीपक जरूर रख लें। आप चाहें तो इसके लिए मिट्टी का दीया भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. मिठाई:

आखिर में भाई का मुंह मीठा कराना भी जरूरी होता है इसके लिए आप थाली में मिठाई रखना न भूलें। आप चाहें तो अपने भाई की पसंद की मिठाई घर पर भी बना सकती हैं। वैसे रक्षाबंधन पर कई जगह घेवर खिलाने का भी चलन है। आप कोई भी मिठाई रख सकती हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!