सोनीपत। सोनीपत के मिनी सचिवालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने तहसीलदार कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत दहिया के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने जमीन की तकसीम और सनद तैयार करवाने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से 10 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था

मंगलवार को रोहतक ACB की टीम ने शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से बकाया 20 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

जमीन की तकसीम के लिए मांगे थे 30 हजार

गांव कुमासपुर निवासी जोगेंद्र ने ACB को शिकायत दी थी कि गांव मुरथल में उनकी कुल 5 कनाल जमीन है। इसमें उनके हिस्से 2 कनाल 6 मरले जमीन आती है। जमीन की तकसीम और सनद तैयार करवाने के लिए वह तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।

जोगेंद्र के अनुसार, तहसीलदार कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर मंजीत दहिया ने दस्तावेज तैयार करने के बदले 30 हजार रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह पहले ही 10 हजार रुपये दे चुका था और बाकी 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था।

एक महीने से चक्कर कटवाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर करीब एक महीने से उसे तकसीम के कागजात के लिए चक्कर कटवा रहा था। उसके मुताबिक, कागजात पर हस्ताक्षर करवाने के बाद आरोपी ने दस्तावेज अपनी टेबल में रख लिए थे और 20 हजार रुपये देने पर ही वापस करने की बात कही थी।

23 अक्टूबर को कोर्ट से पक्ष में आया था फैसला

जोगेंद्र ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को कोर्ट केस का फैसला उसके पक्ष में आया था। इसके बाद खेवट अलग हो गई थी। इसके बावजूद तकसीम से संबंधित दस्तावेज देने के बदले उससे रिश्वत मांगी जा रही थी।

रोहतक ACB ने बिछाया जाल

शिकायत के आधार पर रोहतक ACB की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की। टीम ने मिनी सचिवालय स्थित तहसीलदार कार्यालय के सामने बने ऑफिस में दबिश देकर मंजीत दहिया को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

ACB इंस्पेक्टर भगत सिंह ने मीडिया को कार्रवाई की जानकारी दी। आरोपी थाना खुर्द गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल ACB मामले की आगामी जांच कर रही है।

सोनीपत। सोनीपत के मिनी सचिवालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने तहसीलदार कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत दहिया के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने जमीन की तकसीम और सनद तैयार करवाने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से 10 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था।

मंगलवार को रोहतक ACB की टीम ने शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से बकाया 20 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

जमीन की तकसीम के लिए मांगे थे 30 हजार

गांव कुमासपुर निवासी जोगेंद्र ने ACB को शिकायत दी थी कि गांव मुरथल में उनकी कुल 5 कनाल जमीन है। इसमें उनके हिस्से 2 कनाल 6 मरले जमीन आती है। जमीन की तकसीम और सनद तैयार करवाने के लिए वह तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।

जोगेंद्र के अनुसार, तहसीलदार कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर मंजीत दहिया ने दस्तावेज तैयार करने के बदले 30 हजार रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि वह पहले ही 10 हजार रुपये दे चुका था और बाकी 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था।

एक महीने से चक्कर कटवाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर करीब एक महीने से उसे तकसीम के कागजात के लिए चक्कर कटवा रहा था। उसके मुताबिक, कागजात पर हस्ताक्षर करवाने के बाद आरोपी ने दस्तावेज अपनी टेबल में रख लिए थे और 20 हजार रुपये देने पर ही वापस करने की बात कही थी।

23 अक्टूबर को कोर्ट से पक्ष में आया था फैसला

जोगेंद्र ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को कोर्ट केस का फैसला उसके पक्ष में आया था। इसके बाद खेवट अलग हो गई थी। इसके बावजूद तकसीम से संबंधित दस्तावेज देने के बदले उससे रिश्वत मांगी जा रही थी।

रोहतक ACB ने बिछाया जाल

शिकायत के आधार पर रोहतक ACB की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की। टीम ने मिनी सचिवालय स्थित तहसीलदार कार्यालय के सामने बने ऑफिस में दबिश देकर मंजीत दहिया को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

ACB इंस्पेक्टर भगत सिंह ने मीडिया को कार्रवाई की जानकारी दी। आरोपी थाना खुर्द गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल ACB मामले की आगामी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!