रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी के लेन देन को लेकर हुई कहासुनी मे झज्जर निवासी मयंक पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।         

        पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 15.11.2026 को झज्जर निवासी मयंक ने थाना सापंला मे शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारम्भिक जांच मे सामने आया कि मयंक के पास थार गाडी है। करीब ¾ माह पहले मयंक का दोस्त यश मयंक से गाडी मांगकर लेकर गया था। जिस दौरान यश से थार गाडी का एक्सीडैन्ट हो गया। एक्सीडैन्ड के दौरान गाडी मे हुये  नुकसान को लेकर यश व मयंक मे आपस मे कहासुनी हो गयी। यश ने 6 लाख रुपये व बकाया किस्त भरने की हाँ कर गाडी अपने नाम करवाने बारे कहा। थोडी देर बाद यश अपने साथियो के साथ मयंक के पास आया और पैसे देने से मना कर दिया यश ने अपने हाथ मे लिये हुये पिस्तौल से जान से मारने की नियत से मयंक पर करीब 4/5 फायर कर दिये । मयंक ने अपना बचाव किया। युवक धमकी देते हुये गाडी मे स्वार होकर मौके से फरार हो गये।    

      मामले की जांच स.उप.नि. त्रिलोचन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 16.11.2026 को आरोपी यश पुत्र धर्मेन्द्र, अमन पुत्र रमेश व हर्ष पुत्र ऋषिपाल निवासीगण आसंडा झज्जर से गिरफ्तार किया गया है।  

गिरफ्तार आरोपीः-

1.     यश पुत्र धर्मेन्द्र निवासी आसंडा झज्जर ।

2.     अमन पुत्र रमेश निवासी आसंडा झज्जर ।

3.     हर्ष पुत्र ऋषिपाल निवासी आसंडा झज्जर।

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या  310  दिनांक 15.11.2026  धारा 109(1), 115(2), 127(2), 140(4), 190, 191(3), 351(3), BNS &  A.ACT थाना सापंला रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!