बहन के साथ प्रेम विवाह करने पर सगे भाइयों ने युवक के दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं,प्रेम विवाह करने वाले युवक के भाई ने मौके से भाग कर जान बचाई है। आरोपितों ने पहले दोनों की आंखों में मिर्च डाली। फिर ताबड़तोड़ गोली चलाई थी। आरोपितों को मृतक युवक पर शक था कि प्रेम विवाह में उसने मदद की है। जिसके चलते परिवारों में रंजिश चल रही थी।

शनिवार देर रात हुई हत्या के बाद से विभिन्न टीमें क्षेत्र में आरोपितों की तलाश कर रही थी। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। उनकी पहचान भठगांव के मोहित और प्रिंस के रूप में हुई है। जबकि मृत भी भठगांव का ही रहने वाला है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव भटगांव के प्रवीण ने गांव के ही मोहित और प्रिंस की बहन के साथ प्रेम विवाह किया है। दोनों का एक बेटा भी है। इसमें प्रवीण के दोस्त बिट्टू (25) ने भी उसका साथ दिया था। तब से ही दोनों परिवार क बीच रंजिश चली आ रही है।

रंजिश को देखते हुए दोनों गांव छोड़कर चले गए। इसी के चलते मोहित और प्रिंस ने बिट्टू को मारने की योजना बनाई। बिट्टू और सागर शनिवार देर शाम ड्यूटी कर गांव लौट रहे थे। बड़वासनी रोड पर पहुंचते ही मोहित और प्रिंस ने उन पर हमला कर दिया। पहले बिट्टू की आंखों पर मिर्च डाली। इसके बाद उसे गोली मारी।

जब सागर बिट्टू को बचाने आया तो आरोपितों ने सागर पर भी गोली चलाई। सागर का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें आरोपितों की तलाश में जुट गई। क्राइम ब्रांच-1 को देर रात सूचना मिली कि दोनों आरोपित गांव जाजी आए हैं।

इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। रविवार सुबह इंस्पेक्टर राजीव की टीम ने आरोपितों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!