रोहतक के गांव रुड़की निवासी योगेश ने अर्बन एस्टेट थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह 26-27 अगस्त की रात करीब 12 बजे अपने दोस्त गांव बोहर निवासी धर्मवीर के साथ किसी काम से रोहतक सनसिटी में गए हुए थे। वहां पर गांव बोहर निवासी अनिल और उसके 2 साथी मिले। आरोपियों ने देखकर इशारे किए। योगेश ने बताया कि अपना काम निपटाकर वह अपनी गाड़ी में और उसका दोस्त धर्मवीर अपनी बाइक पर सवार होकर गांव बोहर की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बोहर की तरफ जाते समय आरोपियों ने सफेद रंग की गाड़ी से पीछा किया। वहीं रास्ते में सनसिटी रोड पर जलघर के पास उन्होंने गाड़ी से धर्मवीर की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी धर्मवीर और उसकी बाइक को करीब 20-30 फीट तक घसीटते हुए ले गए और मौके से फरार हो गए। इस एक्सीडेंट में धर्मवीर के सिर, कमर, हाथ-पैर और अन्य शरीर पर काफी चोटें आई हैं।

उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट में घायल धर्मवीर को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया। वहीं मामले की शिकायत डायल 112 पर भी दी। धर्मवीर की हालत गंभीर होने के चलते उसकी देखभाल करता रहा। उसका दोस्त अभी भी बोलने में में असमर्थ है। वहीं बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। योगेश ने बताया कि आरोपी का पहले भी धर्मवीर के साथ झगड़ा हो चुका है। इसी झगड़े की रंजिश में जान से मारने की नीयत से धर्मवीर को टक्कर मारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!