रोहतक में छात्रा के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग पहले तो छात्रा के पिता का परिचित बन गया और फिर 25 हजार रुपए ऑनलाइन खाते में डालने की बात कही। वहीं बाद में 50 हजार रुपए की ठगी की। जब छात्रा ने अपने पिता से बात की तो इस ठगी का पता लगा।
गांव जिंदराण निवासी ज्योति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह M.Ed की छात्रा है। उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। सामने वाले ने विश्वास में लेने के लिए उसे नाम से पुकारा। जिससे लगे की वह परिचित है। विश्वास होने के बाद छात्रा से कहा कि आपके पिता ने 25 हजार रुपए डालने के लिए कहा है।
जिस पर ज्योति ने समझा कि कोई परिचित है और रुपए खाते में डाल रहा है, इसलिए उसने हामी भर दी। फोन पर सामने वाले ने ऑनलाइन रुपए डालने की बात कही। जिसके बाद पीड़िता आरोपी के कहे अनुसार करती रही। इसके लिए आरोपी छात्रा को झांसे में लिया और इस साइबर ठगी को अंजाम दिया।
आरोपी ने पहले छात्रा के फोन पे पर हैलो का मैसेज भेजा। इसके बाद छात्रा को भी भेजने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने उस नंबर पर 25 हजार रुपए डलवाए, लेकिन कहा कि यह रुपए मिले नहीं। तुरंत बाद दोबारा से 25 हजार रुपए डलवाए। ऐसे करके कुल 50 हजार रुपए की ठगी की गई।
जब छात्रा को ठगी का एहसास हुआ तो उसने अपने पिता के पास फोन किया। उसके पिता ने कहा कि उन्होंने किसी को रुपए डालने के लिए नहीं कहा। जिस पर स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने धेाखाधड़ी करके 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी।
