जींद में हांसी रोड पर टेंडरी मोड़ के पास कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 व्यक्ति गांव रामराय और एक पटियाला चौक जींद का रहने वाला था। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव रामराय निवासी परमिंद्र और रवि कुमार गांव के ही बस अड्डे पर शराब ठेके के बराबर में ढ़ाबा चलाते थे। पटियाला चौक निवासी रवि उनके यहां कारिंदा का काम करता था। रविवार रात को करीब साढ़े 11 बजे परमिंद्र और रवि पटियाला चौक निवासी कारिंदे रवि को घर छोडने के लिए इर्टिका कार में आ रहे थे।

टेंडरी मोड़ से पहले पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तूड़ी से भरे ट्रक ने उनकी इर्टिका कार को टक्कर मार दी। इसमें कार सवार रवि, परमिंद्र और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे के बाद घायलों को गाड़ी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों में रामराय का रवि नेशनल लेवल का तैराक रहा है। वह कई मेडल जीत चुका है।

हादसे में रामराए के तैराक रवि की भी मौत हो गई। वह नेशनल लेवल पर कई पदक जीत चुका है। उसकी मौत से गांव और खिलाड़ी जगत में शोक है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। जींद के सिविल अस्पताल में मृतकों के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। जींद में 2 दिन में दो हादसे हो चुके हैं, जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को भी अल सुबह 2 बजे रोहतक रोड पर अनूपगढ़ के पास सडक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!