अंबाला सिटी स्थित सिविल अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के भिड़ने का मामला सामने आया है। मामला बढ़ता देख अस्पताल स्टाफ को बीच-बचाव करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची चौकी नंबर-5 पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, न्यू जनकपुरी कॉलोनी अंबाला कैंट निवासी निवासी हिना की शादी 13 दिसंबर 2021 में अंबाला निवासी मोहित के साथ हुई थी। हिना 5 माह की गर्भवती है। बुधवार को मोहित पेट में दर्द होने के चलते उसकी पत्नी हिना को सिविल अस्पताल अंबाला सिटी लेकर पहुंचा था। उसी दाैरान हिना के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद बात झड़प तक जा पहुंची।

सिविल अस्पताल में बेड पर पड़ा मोहित।

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं कि वे हिना को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। हिना की बहन टीना ने बताया कि बुधवार सुबह भी हिना के साथ उसके पति मोहित, सास और ससुर ने मारपीट की, उसमें जेठ और जेठानी भी शामिल है। उसकी बहन को मोहित ने पेट में लात मारी है, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी है। जब उनके परिवार से भाई नीशू और मां सरोज बाला अस्पताल पहुंचे तो मोहित ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

उधर, मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी हिना शादी के 2 माह बाद से ही उसके परिवार वालों को परेशान करती आ रही है। जिसके चलते पूर्व में उसने महिला थाना पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था। मोहित ने आरोप लगाया कि हिना ने खुद अपने पेट में मुक्के मारे थे। तबीयत बिगड़ने पर वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन हिना ने अपने परिजनों को सूचित कर दिया और यहां उन्होंने मेरे ऊपर हमला बोल दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!