हरियाणा के रोहतक जिले में कलानौर थाना क्षेत्र के निंगाना मोड़ पर अपने खेत में पानी देने के बाद लौट रहे युवक पर चार युवकों ने चाकू व रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

निंगाना मोड् निवासी अजय ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि मंगलवार देर रात जब वह अपने खेत में पानी लगा कर लौट रहा था तो मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहले से ही मनीष व भुप्पी और इनके 2 साथी घात लगाए बैठे थे। उसे देखते ही चाकू व रॉड आदि लेकर आ धमके। मनीष ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं उसके अन्य साथियों ने रॉड से हमला किया। मनीष ने चाकू से एक के बाद एक कई वार किए।

बीच बचाव के लिए शोर मचाया तो पेट्रोल पंप के पास मौजूद लोग मौके पर आ गए। इन्हें देख हमलावर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर आए परिजनों ने पुलिस को बुलाया। मामले में कलानौर पुलिस का कहना है कि युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!