हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बनियानी में ढाई साल की कड़ी मेहनत से एक महिला द्वारा गांव में छोटे बच्चों के कपड़े बेच-बेच कर एकत्रित किये 70 हजार रूपये जो की एक गुल्लक में रखे गए थे, को चोरों ने चोरी कर लिए हैं। वारदात के समय घर में रहने वाले लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीड़ित महिला के पति ने थाना कलानौर में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गांव बनियानी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर के ही एक हिस्से में छोटे बच्चों के कपड़ों की दुकान चलाती है, जिस से उसके घर का गुज़र बशर होता है। इसी माध्यम से उस महिला ने करीब ढाई साल में लगभग 70 हजार रुपये की कमाई कर एक मिट्‌टी की गुल्लक में जमा किए थे। गुल्लक घर के एक कमरे में अलमारी में रखी हुई थी। मंगलवार को जब वह पत्नी सहित एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे तो रात को घर में घुस कर चोरों ने गुल्लक निकालकर वहीं जमीन पर फोड़ दिया और उसमें से सारी रकम चोरी कर ले गए। घर वापिस पहुँच जब अमित ने गुल्लक को टूटा देखा तो चोरी का पता चला। सामान चेक करने पर यह भी पता चला है कि चोर घर से दो कंबल भी ले गए हैं। मामले में कलानौर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। चोरों को घर में रखी गुल्लक की पहले से ही जानकारी होने की भी आशंका है। जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!