लोगों के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के पांच रेस्तरां में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने रेस्तरां में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और खाना तैयार करने के तरीके की जांच की।

जांच के दौरान कई जगह नियमों की अनदेखी और लापरवाही सामने आई। टीम को कई रेस्तरां में खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली। इसके अलावा रेस्तरां में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। खाना तैयार करने वाले कर्मचारियों द्वारा ग्लव्स का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। कुछ स्थानों पर कूड़ा पड़ा होने के कारण दुर्गंध की समस्या भी मिली। वहीं, खाद्य सामग्री तैयार करने में एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई।

इन अनियमितताओ को गंभीरता से लेते हुए टीम ने पांचों रेस्तरां संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। नियमों का पालन नहीं करने पर सभी पांच रेस्तरां के कुल 14 लाख 45 हजार रुपये के चालान किए गए। टीम ने संचालकों को भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी भी दी। अधिकारियों ने रेस्तरां संचालकों को खाद्य सामग्री को ढककर और सुरक्षित तरीके से रखने, खाना बनाते समय स्वच्छता का ध्यान रखने तथा परिसर में नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीश परवाल ने बताया कि शहर के रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की समय-समय पर जांच की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!