रोहतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक में फीस वृद्धि एवं छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर MESO द्वारा पिछले 12 दिनों से जारी शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद 15 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

21 अगस्त की देर रात MDU के रजिस्ट्रार डॉ. संदीप बंसल, चीफ वार्डन, प्रॉक्टर एवं प्रो. राजेश पुनिया का प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा और MESO पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की। वार्ता के दौरान प्रशासन ने MESO की तीनों प्रमुख मांगों को मानते हुए उन्हें लागू करने पर सहमति जताई।

प्रशासन ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं आवश्यक औपचारिकताओं का हवाला देते हुए मांगों को लागू करने के लिए 15 सितंबर तक का समय मांगा। वहीं, lecture-based नियुक्तियों को संवैधानिक एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप किए जाने की मांग पर सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर MESO अध्यक्ष जोगिंदर चौधरी एवं महासचिव नकुल ने कहा, “पिछले 12 दिनों से जारी हमारा धरना प्रशासन के आश्वासन पर 15 सितंबर तक स्थगित किया गया है। यदि 15 सितंबर तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं आता है, तो धरना दोबारा और भी व्यापक रूप में शुरू किया जाएगा। हमारा संघर्ष छात्रों के अधिकारों और समान अवसर के लिए है।”

उन्होंने बताया कि जिन बीपीएल और अंतोदय छात्रों ने पहले ही हॉस्टल फीस जमा कर दी है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया जाएगा तथा पात्र छात्रों को मिलने वाली फीस छूट की राशि नियमानुसार रिफंड की जाएगी।

वहीं, मीडिया से बातचीत में MDU रजिस्ट्रार डॉ. संदीप बंसल ने कहा कि “संगठन की तीनों मुख्य मांगें मान ली गई हैं और इन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा।” उन्होंने MESO द्वारा पिछले 12 दिनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किए गए धरने की सराहना करते हुए संगठन की पीठ थपथपाई और छात्रों की मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

MESO ने कहा कि यह सफलता छात्रों की एकजुटता, लोकतांत्रिक संघर्ष और 12 दिनों तक लगातार चले धरने का परिणाम है। संगठन ने आंदोलन में सहयोग देने वाले सभी छात्रों, छात्र संगठनों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

— Nakul[Gen. Secretary, Mission Equality Students’ Organization (MESO)]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!