हरियाणा में मानसून का असर अब धीमा पड़ता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिले शुष्क रहे।

आगामी 24 अगस्त को प्रदेश भर में कोई मौसम चेतावनी नहीं जारी की गई है। मानसून की अक्षीय रेखा के कमजोर पड़ने से आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना बेहद कम है और राज्य में हल्की से बिखरी हुई बारिश ही देखने को मिलेगी।

आज (रविवार को) हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में 25% से 50% तक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा दक्षिणी और एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, कल 24 अगस्त को दक्षिण और पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में केवल 25% या उससे कम स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, झज्जर और रोहतक जैसे पश्चिमी और मध्य जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 24 से 26 अगस्त तक पूरे हरियाणा के लिए ग्रीन जोन जारी किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!