कैप्टन सौरभ सोढी सीनियर कमांडर ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित मित्र कक्ष मे तत्काल वेरिफ़िकेशन करवाने आये हुये थे। मित्र कक्ष स्टाफ द्वारा तुरंत वेरिफ़िकेशन की प्रकिया शुरु की गई। करीब डेढ-दो घंटो मे वेरिफ़िकेशन का पूरा कर उनका कार्य किया गया। वेरीफिकेशन पूरी होने पर कैप्टन सौरभ सोढी ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है। रोहतक पुलिस का धन्यवाद करते हिये उन्होंने कहा कि रोहतक पुलिस द्वारा किये गये कार्य से बेहद खुश है। रोहतक पुलिस ने बहुत ही शानदार व प्रभावशाली तरीके से कार्य किया है।

रोहतक जिला मे स्थित सभी थानो व पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोहतक में स्थित मित्र-कक्ष सुचारू रूप से कार्य कर रहे है। मित्र-कक्ष में सारा कार्य ऑनलाईन पोर्टल हरसमय पर किया जाता है। सभी कार्य समयबद्ध है। मित्र-कक्ष मे तैनात किए गए जवानों को अलग से विशेष ट्रेनिंग दी गई है। मित्र-कक्ष से आमजन व पुलिस के मध्य मैत्री भाव जागृत होगा। मित्र-कक्ष में अलग-2 प्रकार की 16 सेवाएं पुलिस द्वारा आमजन को दी जाती है। सभी सेवाओं को निपटारा तय की गई समय सीमा के अंदर किया जाता है।
 
मित्र-कक्ष में 16 प्रकार की अलग-2 सेवाएं दी जाती है जो निम्नलिखित हैः-

  1. शिकायत दर्ज की जाएगी।
  2. सूचना का अधिकारी अधिनियम के तहत आवेदन पत्र लिए जाएगे।
  3. चरित्र सत्यापन
  4. कर्मचारी सत्यापन
  5. कार्यक्रम या आयोजन
  6. पुलिस क्लीरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी)  
  7. प्राइवेट सिक्योरिटी एंजेसी वेरिफिकेशन
  8. जलसा/जुलूस  
  9. घरेलू नौकर सत्यापन
  10. धरना/प्रदर्शन
  11. किरायेदार सत्यापन
  12. थ्रेट एसेसमेंट वेरिफेकशन
  13. गुमशुदा संपति रजिस्ट्रेशन
  14. साईब कैफे रजिस्ट्रेशन
  15. होटल रजिस्ट्रेशन
  16. सीएलजी (कम्यूनिटी लाईजन ग्रुप)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!