चालक,परिचलकों सहित सभी कर्मचारियों के देय भत्तो का समय पर भुगतान न करने के विरोध में सभी मण्डलो पर 5 जून से शहरों मे प्रदर्शन करके परिवहन मंत्री के नाम मण्डल अधिकारी को देंगे रोडवेज कर्मचारी ज्ञापन ।
आज धरने की अध्यक्षता तालमेल कमेटी के सदस्य जोगेन्द्र ढुल , सुरेश नहरा, सन्दीप सिंघवा , सुमेश कुण्डु , सन्दीप खोखर, राजेश मायना , मन्जीत कारोर , ने की व संचालन सुरेश नहरा व जाग्रेन्द्र ढुल ने किया और बताया कि29 मई आज हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा धरना देकर परिवहन मंत्री के नाम महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया
। धरना प्रदर्शन में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए -साँझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता जगदीप लाठर,वीरेन्द सिंहरोहा दिनेश हूडा, जोगेन्द्र मालिक , सुभाष बराड़ ने सयुंक्त बयान मे बताया कि मोर्चे द्वारा समय-समय पर चालक,परिचालकों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में ईमानदारी जनता की सेवा कार्य उपरांत देय भत्तो का भुगतान समय पर करने बारे मौखिक एवं लिखित मांग पत्र देकर अवगत करवाया जा रहा है परंतु महाप्रबंधक द्वारा देय भत्तो का भुगतान समय पर नहीं करवाया जा रहा है। हमारे डिपो का रात्रि ठहराव भत्ता दिनांक-1/12/2023- से पेंडिंग है,ओवरटाइम दिनांक-26/1/2026 से पेंडिंग है एवं बहुत से कर्मचारियों की अल. टी.सी पेंडिंग है। नेताओं ने आगे बताया श्री अनिल विज परिवहन मंत्री द्वारा दिनांक 5/11/2024 को पत्र जारी विभाग के सभी महाप्रबंधकों को कर्मचारियों के वेतन रात्रि ठहराव भत्ता, ओवर टाईम भत्ता अल टी सी, शिक्षा भत्ता आदि देय भत्ते एवम लाभ समय पर देने के लिखित आदेश दिए गए थे।परिवहन मंत्री के लिखित आदेशों के बाद भी महाप्रबंधक द्वारा अब भी देय भत्ते समय नहीं दिए जा रहे है।कभी बजट का बहाना बनाया जा रहा ओर कभी बजट पर कैप लगने का बहाना बनाकर देय भत्ते समय पर नहीं दिए जा रहे है।जिससे कर्मचारियों को बहुत आर्थिक नुकसान हो रहा है एवं मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। परिवहन मंत्री द्वारा कर्मचारियों के देय भत्तो का भुगतान समय पर देना सुनिश्चित एवम बजट पर बार बार कैप लगने का समाधान नहीं किया गया तो सांझा मोर्चा के पूर्व में घोषित सभी मण्डल आयुक्त ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन देंगे।जिनकी तिथियां इस प्रकार हैं
5 जून 2026 को हिसार,16 जून 2026 को अम्बाला, 24 जून 2026 को गुरुग्राम, 2 जुलाई 2026 को रोहतक, 9 जुलाई 2026 को करनाल,16 जुलाई 2026 को फरीदाबाद। अगर फिर भी आप द्वारा कर्मचारियों की मांगों एवं देय भत्तो का भुगतान समय पर देना सुनिश्चित नहीं किया तो आप माननीय परिवहन मंत्री के आवास अम्बाला छावनी पर दिनांक 25 जुलाई 2026 को न्याय मार्च करते हुए परिवहन मंत्री कैम्प कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जिमेवारी हरियाणा सरकार की होगी
धरने मे सैकड़ो कर्मचारियों ने
भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!