देश के हालात अब ऐसे हो गए हैं कि हर तरफ बस मर्डर की ही खबरें सुनने को मिल रही है। मेरठ हत्याकांड को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि बेंगलुरु से एक बेहद ही डरावनी खबर सामने आई है। आज कल तो पति- पत्नी ही एक दूसरे के दुश्मने बनते जा रहे हैं। यहां एक निर्दयी पति ने पत्नी की हत्या कर उसका शव सूटकेस में ठूंस दिया। अब सवाल यह है कि हम आज के समय में किसके साथ सुरक्षित हैं? 

पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु में महाराष्ट्र के एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर उसके शव को ट्रॉली बैग में भर दिया।। पीड़िता की पहचान  32 वर्षीय गौरी अनिल सांबेकर के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय राकेश राजेंद्र खेडकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पत्नी की गर्दन और पेट में चाकू घोंपा गया था।  पूरे शव को मोड़कर ट्रॉली बैग में भर दिया गया था।  महाराष्ट्र का रहने वाला कपल एक साल पहले ही बेंगलुरु में  शिफ्ट हुआ था। 

सूटकेस में शव मिलने के बाद घर के मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। मृतक महिला ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और आरोपी पति एक निजी फर्म में काम करता था। वह घर से काम कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि “पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया है। . मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। फिलहाल आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। 

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने अपराध करने के बाद पीड़िता के माता-पिता को फोन किया था, उसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया था और फिर कर्नाटक पुलिस को सतर्क किया गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपी राकेश ने बुधवार (26 मार्च) की आधी रात को अपराध किया था। इससे पहले एक जघन्य घटना में, बेंगलुरु में एक अकेली कामकाजी महिला महालक्ष्मी की 3 सितंबर को उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी, जिसने बाद में उसके शरीर को 50 से अधिक टुकड़ों में काट दिया और शरीर के अंगों को एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!