सोनीपत। दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती घर में शव मिले है। पति का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि पत्नी की लाश बेड के पास पड़ी थी। उसके गले में भी फंदा लगा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान ऋतिक और सिमरन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों परिवार के साथ कबीरपुर में रह रहे थे।

बुधवार को घर में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो ऋतिक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि सिमरन की लाश बेड के पास पड़ी थी। उसके गले में भी फंदा लगा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

ऋतिक मूल रूप से गन्नौर क्षेत्र के गांव तेवड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि सिमरन राठधाना गांव की रहने वाली थी। दोनों की शादी को करीब दो साल हुए थे। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले उनके बीच किसी तरह का विवाद या तनाव तो नहीं

प्रारंभिक जांच में दंपती द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!