हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर एचएसएससी सीईटी CET ग्रुप डी परिणाम 2024 घोषित कर दिया है जो उम्मीदवार ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब ऑफिशियल पोर्टस पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना हरियाणा CET परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब नीचे दिए लिंक से अपना हरियाणा सीईटी परिणाम 2024 तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। रिजलट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर को योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है।

विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के कुल 13,657 पदों में से 10,997 के परिणामों को जारी किया गया है। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों के दावा किए गए सामाजिक-आर्थिक अंकों से स्वतंत्र रहती है। विज्ञापन संख्या 1/2023 के तहत भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर वरिष्ठता निर्धारित की जाएगी।
इस साल, लगभग 13,75,151 उम्मीदवारों ने हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा 2023-24 के लिए आवेदन किया था, जिनमें से केवल 8,550,61 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सामान्य पात्रता परीक्षा (94%) और सामाजिक-आर्थिक मानदंड (5%) के आधार पर किया जाएगा। एचएसएससी की ओर से, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने हरियाणा राज्य के 17 जिलों और चंडीगढ़ में 798 केंद्रों पर एचएसएससी CET ग्रुप डी कॉमन पात्रता परीक्षा आयोजित की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुल 13536 रिक्तियों में से, हरियाणा सीईटी ग्रुप डी फाइनल रिजल्ट 2024 के माध्यम से ग्रुप डी पदों के लिए कुल 10997 उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया गया है। एचएसएससी ग्रुप डी रिजल्ट 2024 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है और इसमें ग्रुप डी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
ग्रुप डी का रिजल्ट जारी होने के बाद सीएम नायब सैनी ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया। उन्हों लिखा- भर्ती रोको गैंग की तमाम कोशिशों और बाधाओं को पार करते हुए ‘हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन’ का मेरिट पर युवाओं को धड़ाधड़ रोजगार देने का सिलसिला अनवरत जारी है।
आज 3770+ युवाओं का ग्रुप डी के लिए चयन हुआ है। योग्यता के आधार पर आप सब ने ये मंजिल हासिल की है।
