उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा गंगनानी इलाके में भागीरथी नदी के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं।

यह हेलिकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरकर खरसाली जा रहा था। यात्रियों को खरसाली से गंगोत्री धाम पहुंचाया जाना था। मृतकों में 4 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश से थे। हेलिकॉप्टर को कैप्टन रॉबिन सिंह उड़ा रहे थे, जो इस हादसे में शामिल बताए जा रहे हैं।

हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विस नाम की प्राइवेट कंपनी का था।

इधर, उत्तराखंड में खराब मौसम का असर चारधाम यात्रा पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ रूट पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे यात्रा प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!