ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ तमाम पार्टियों के नेता मौजूद हैं।
मीटिंग से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के मौजूद की मांग की थी, हालांकि वह नहीं पहुंचे। मीटिंग की अध्यक्षता राजनाथ सिंह कर रहे हैं। मीटिंग से पहले रिजिजू ने कहा कि देश ने बड़ा कदम उठाया है। हमारी सेना के चलाए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सभी पार्टियों को जानकारी देना सरकार की जिम्मेदारी है।
इससे पहले 24 अप्रैल को पार्लियामेंट एनेक्सी में 2 घंटे तक सर्वदलीय बैठक हुई थी। इसमें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकी हमले की जानकारी दी गई थी। इस आतंकी घटना में 25 टूरिस्ट और एक स्थानीय घोड़ेवाले की मौत हो गई थी।
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके, यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया।
