हरियाणा में पिछले 2 दिनों से मानसून सक्रिय है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 12 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इनमें से 10 जिलों कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल और रेवाड़ी को भारी बारिश अलर्ट पर रखा गया है।
31 अगस्त तक प्रदेश में ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। दो दिनों से लगातार बारिश होने से दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मानसून सीजन में बारिश की बात करें तो अब तक प्रदेश में 59 फीसदी कम बारिश हुई है।
वैसे तो प्रदेश में 326.2 फीसदी बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक 266.8 फीसदी ही बारिश हुई है। वहीं अगर अगस्त की बात करें तो प्रदेश में 101.8 एमएम सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 एमएम बारिश हुई है।
हरियाणा में 31 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसका कारण यह है कि मानसून की ट्रफ लाइन दिल्ली के उत्तर में निचले स्तर पर चली गई है, इसलिए सतही हवा पश्चिमी दिशा में बदल गई है। पश्चिमी हवाएं नमी कम होने के कारण तापमान बढ़ाती हैं, लेकिन अब मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
