रोहतक पुलिस ने गांव सीसर खास निवासी सुनील की हत्या की वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 14 जुलाई की रात को करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव सीसर बडेसरा रोड पर स्थित ठेके के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान गांव सीसर खास निवासी सुनील के रूप में हुई। सुनील के भाई नवीन की शिकायत के आधार पर धारा हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत पुलिस थाना महम में केस दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक का भाई नवीन गांव सीसर खास में स्थित शराब के ठेके पर देखरेख का कार्य करता है। 14 जुलाई को रात करीब साढ़े 9 बजे सुनील बाइक पर सवार होकर अपने भाई की जगह शराब के ठेके पर देखरेख के लिए गया। ठेके पर सचिन उर्फ भोलू, बलराम उर्फ मोंटी, सोहन उर्फ सोनू, अजय, अंकित, जयसिंह व अन्य युवकों ने पहले हुए लडाई-झगडे़ की रंजिश रखते हुए सुनील को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान सीआईए-1 स्टाफ ने आरोपी सचिन और गुलाब को गिरफ्तार कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!